

भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन की शुरुआत 4 जुलाई से हो चुकी है।
Image Source : PEXELSकहा जाता है कि पूरे सावन प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करने और विधि-विधान के साथ पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है।
Image Source : PEXELSलेकिन शिव जी को खुश करने के लिए उनकी विधि-विधान से पूजा करने के अलावा उनको चढ़ाए जाने वाले भोग पर भी ध्यान देना चाहिए। क्योंकि आपके द्वारा की गई एक भूल से भी भोलेनाथ नाराज हो सकते हैं।
Image Source : PEXELSवहीं हममें से ज्यादातर लोग इस बात से अनजान रहते हैं कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें किस चीज का भोग लगाया जाए। जानिए महादेव को सावन के दौरान आप क्या भोग लगा सकते हैं।
Image Source : PEXELSभगवान भोलेनाथ को भांग अति प्रिय हैं। अगर आप भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शिवलिंग पर भांग जरूर चढ़ाएं। इससे महादेव प्रसन्न होकर आशीर्वाद देंगे।
Image Source : PEXELSभगवान भोलेनाथ को मालपुआ और हलवा भी बेहद प्रिय हैं। आप शिव जी को इसका भी भोग लगा सकते हैं।
Image Source : PEXELSभगवान शिव को दही और घी भी बेहद प्रिय हैं। इन्हें शिवलिंग पर अर्पित करने से सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
Image Source : PEXELSभगवान शिव को अक्षत चढ़ाने से शिव जी जल्दी प्रसन्न होकर आपको वरदान देंगे।
Image Source : PEXELSभोलेनाथ को शकर, घी, शहद और गन्ने का रस भी अर्पित करके आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।
Image Source : PEXELSसावन पर आप शिव जी को मखाने की खीर का भी भोग लगा सकते हैं।
Image Source : PEXELSNext : घर में चूहों का आना क्या देता है संकेत, जानें शुभ या अशुभ