

सनातन धर्म में शिवलिंग की पूजा का बड़ा महत्व बताया गया है।
Image Source : pexelsशिवपुराण में बताया गया है कि शिवलिंग की पूजा से भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।
Image Source : pexelsशास्त्रों में शिवलिंग को लेकर कई नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करना बेहद जरूरी है वरना शुभ की बजाय अशुभ फल मिलने शुरू हो जाते हैं।
Image Source : pexelsशिवलिंग पर केतकी के फूल, सिंदूर, तुलसी और हल्दी भूलकर भी नहीं चढ़ानी चाहिए। इससे भगवान शिव रुष्ट हो जाते हैं और बनते काम बिगड़ने लगते हैं।
Image Source : pexelsतिल या तिल से बनी कोई चीज भगवान शिव को नहीं चढ़ानी चाहिए क्योंकि तिल भगवान विष्णु के मैल से उत्पन्न हुआ माना जाता है।
Image Source : PEXELSशास्त्रों में कहा गया है कि कभी भी भगवान भोलेनाथ को टूटे हुए चावल अर्पित नहीं किए जाते हैं क्योंकि टूटा हुआ चावल अपूर्ण और अशुद्ध होता है।
Image Source : pixabayशिवलिंग पर जल चढ़ाते समय आपको इस मंत्र का जाप करना चाहिए - 'श्रीभगवते साम्बशिवाय नमः । स्नानीयं जलं समर्पयामि।'
Image Source : pexelsआप इस शक्तिशाली मंत्र का भी जाप कर सकते हैं - 'ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।। ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥'
Image Source : pixabayNext : घर में चूहों का आना क्या देता है संकेत, जानें शुभ या अशुभ