

देवों के देव महादेव को सावन का महीना अति प्रिय है। इस माह में शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
Image Source : FILE IMAGEशिवजी को प्रसन्न करने लिए भक्तगण कांवड़ यात्रा भी निकालते हैं, जिसमें कांवड़िए जल लेकर पैदल यात्रा कर प्रसिद्ध शिव मंदिर पहुंचकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं।
Image Source : FILE IMAGEआज हम आपको बताएंगे कि शिव की प्रिय चीजों के बारे में जिसे आप अगर पूरे सावन माह में शिवलिंग पर अर्पित करते हैं तो आपको अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
Image Source : FILE IMAGEसावन में हर दिन शिवलिंग पर गंगाजल जरूर चढ़ाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवजी को गंगाजल चढ़ाने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
Image Source : FILE IMAGEसावन माह में महादेव को शमी का पत्ता भी जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से शिवजी के साथ भगवान शनि देव की कृपा दृष्टि मिलती है।
Image Source : FILE IMAGEअगर आपकी कुंडली में साढ़ेसाती, ढैय्या जैसे शनि दोष हैं तो सावन में शिवलिंग पर काला तिल चढ़ाएं।
Image Source : FREEPIKसावन के पूरे महीने में शिवलिंग पर काला तिल चढ़ाने से जातक को कई तरह के शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
Image Source : FILE IMAGEभगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए एक लोटा जल और बेलपत्र ही काफी होता है।
Image Source : FILE IMAGEसावन में शिवलिंग पर बेलपत्र अवश्य अर्पित करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
Image Source : FILE IMAGENext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग