

हिंदू धर्म में शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसे में लोग अपने घर के मंदिर में भी शिवलिंग रखते हैं।
Image Source : FILE IMAGEअगर आपने भी घर में शिवलिंग रखा हुआ है तो इन जरूरी बातों का जरूर ध्यान रखें।
Image Source : FREEPIKअगर आपके घर में शिवलिंग रखा है तो उसकी प्रतिदिन पूजा जरूर करें।
Image Source : FILE IMAGEघर के मंदिर में अंगूठा से बड़ा शिवलिंग नहीं रखना चाहिए। बड़े शिवलिंग को मंदिरों में रखना ही शुभ माना जाता है।
Image Source : FILE IMAGEशिवलिंग पत्थर के अलावा किसी भी धातु जैसे- सोना, तांबा का रख सकते हैं।
Image Source : FILE IMAGEवहीं चांदी से बना शिवलिंग भी घर के मंदिर में रख सकते हैं। बस किसी भी धातु से बने शिवलिंग में धातु का एक नाग जरूर लपेट दें।
Image Source : FILE IMAGEकहते हैं कि नर्मदा नदी के पत्थर से बना हुआ शिवलिंग अत्यंत लाभकारी और शुभ माना जाता है।
Image Source : FREEPIKप्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। खासतौर से सोमवार के दिन शिवजी की पूजा से शीघ्र फलों की प्राप्ति होती है।
Image Source : FILE IMAGEघर में एक से ज्यादा शिवलिंग नहीं रखना चाहिए। अगर घर में एक से अधिक शिवलिंग है तो उसे जल में प्रवाहित कर दें या किसी मंदिर में रख दें।
Image Source : FILE IMAGEशिवलिंग पर तुलसी, हल्दी, सिंदूर और केतकी के फूल चढ़ाना वर्जित माना गया है।
Image Source : FILE IMAGENext : सियार सिंगी मिल जाए तो धनवान हो जाएंगे आप, पारस मणि से कम नहीं