

प्रभु राम का विवाह मिथिला नगरी, जनकपुर में संपन्न हुआ था, जो कि नेपाल में स्थित है।
Image Source : INDIA TVजनकपुर में ही मां सीता का प्रसिद्ध जानकी मंदिर है, जहां दूर-दूर से भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं।
Image Source : INDIA TVआज भी विवाह पंचमी के दिन अयोध्या से बारात जनकपुरधाम आती है।
Image Source : INDIA TVधार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, विवाह पंचमी के दिन ही भगवान राम और मां सीता का विवाह संपन्न हुआ था।
Image Source : FILE IMAGEजनकपुर में स्थित भव्य जानकी मंदिर में सिया-राम के साथ लक्ष्मण जी और हनुमान जी की मूर्ति विराजमान है।
Image Source : INDIA TVजानकी मंदिर को 'नौलखा' के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि मंदिर को बनाने में नौ लाख रुपये खर्च हुए थे।
Image Source : INDIA TVवहीं सीता स्वंयवर के समय जिस शिव धनुष को प्रभु राम ने तोड़ा था उसे पिनाक धनुष कहा जाता है। जिसे भगवान परशुराम ने राजा जनक को दिया था।
Image Source : INDIA TVमान्यताओं के मुताबिक, शिव धनुष का एक टुकड़ा नेपाल के धनुष जिला में गिरा था, इस जगह को धनुषा धाम कहा जाता है।
Image Source : INDIA TVNext : घर में चूहों का आना क्या देता है संकेत, जानें शुभ या अशुभ