

आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि हथेली में सूर्य पर्वत रिंग फिंगर के ठीक नीचे वाले भाग को कहा जाता है। यहीं पर सूर्य रेखा भी बनती है। इस पर्वत से आपके करियरे के बारे में क्या पता चलता है आइए जानते हैं।
Image Source : Freepikअगर आपके हाथ में सूर्य पर्वत उभरा हुआ है और इस पर बहुत अधिक रेखाएं नहीं हैं तो करियर क्षेत्र में जबरदस्त परिणाम आपको मिलेंगे।
Image Source : Freepikआप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और भाग्य का भी आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कम मेहनत के बाद भी आप अच्छी सफलता पा सकते हैं।
Image Source : Freepikसूर्य पर्वत जितना उभरा होगा उतना ही आप जीवन में उच्च पदों तक पहुंच सकते हैं।
Image Source : Freepikसूर्य पर्वत के मजबूत होने पर व्यक्ति को सरकारी क्षेत्रों में भी सफलता मिलती है और ऐसे लोग राजनीति में भी सफल हो सकते हैं।
Image Source : Freepikवहीं सूर्य पर्वत अगर हथेली में दबा हुआ है और बहुत सारी रेखाएं इस पर्वत हैं तो करियर क्षेत्र में दिक्कतों का सामना व्यक्ति को करना पड़ सकता है।
Image Source : Freepikऐसे लोग कई बार अच्छा ज्ञान होते हुए भी आत्मविश्वास की कमी खुद में देख सकते हैं और इसी वजह से आगे बढ़ने में इनको परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Image Source : Freepikसूर्य पर्वत को मजबूत करने के लिए ऐसे लोगों को सूर्य को जल का अर्घ्य देना चाहिए और गेहूं, गुड़ आदि का दान करना चाहिए।
Image Source : FreepikNext : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि