

सुंदरकांड का पाठ करने से हनुमान जी अतिप्रसन्न होते हैं और भक्तों की मुरादें पूरी करते हैं।
Image Source : Fileलेकिन सुंदरकांड का पाठ कैसे आपको शुरू करना चाहिए, सुंदरकांड से पहले आपको क्या बोलना चाहिए आइए इस बारे में जानते हैं।
Image Source : Fileसुंदरकांड के पाठ से पहले आपको शुद्धि अवश्य करनी चाहिए, यानि खुद स्वच्छ होकर उसके बाद पूजा स्थल की सफाई करनी चाहिए। मन का भटकाव कम हो इसलिए कुछ देर ध्यान भी आप कर सकते हैं।
Image Source : Fileइसके बाद पूजा स्थल पर राम और सीता जी की प्रतिमा लगानी चाहिए और उसके निकट ही हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर होनी चाहिए। आप राम दरबार की तस्वीर भी लगा सकते हैं।
Image Source : Fileइसके बाद सबसे पहले गणेश वंदना करनी चाहिए।
Image Source : Fileगणेश वंदना करने के बाद राम जी की स्तुति या आरती आपको अवश्य करनी चाहिए।
Image Source : Fileहनुमान जी प्रभु श्रीराम के भक्त हैं इसलिए उनकी अराधना से पहले अगर आप उनके पूज्य की स्तुति करते हैं तो इसे अच्छा माना जाता है।
Image Source : Fileइस विधि से अगर आप सुंदरकांड का पाठ शनिवार या रविवार के दिन करते हैं तो, हनुमान जी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
Image Source : FileNext : Love Horoscope 20 June 2024: आज प्यार में डूबी रहेंगी ये राशियां, जानें अपने दिल का हाल