

हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर आज हम आपको हिंदू धर्म के उन गुरुओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने ईश्वर तक को ज्ञान दिया है।
Image Source : FREEPIKगुरु वशिष्ठ ने भगवान राम को बचपन में शिक्षा देकर उनके ज्ञान को मजबूत बनाया था।
Image Source : FILE IMAGEवहीं विश्वामित्र ने प्रभु राम को तरुणावस्था में मानवता,सदाचार और अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा दी थी।
Image Source : FILE IMAGEद्रोणाचार्य की मूर्ति को सामने रखकर एकलव्य ने धनुर्विद्या का ज्ञान प्राप्त किया था। एकलव्य ने गुरु दक्षिणा में द्रोणाचार्य को अपना अंगूठा दे दिया था।
Image Source : FILE IMAGEदेव गुरु बृहस्पति देवताओं के गुरु माने जाते हैं। बृहस्पति देव विद्या, कर्म, व्यक्तित्व, धर्म, नीति के प्रतीक माने जाते हैं।
Image Source : FILE IMAGEभगवान परशुराम ने भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य और कर्ण को अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा दी थी।
Image Source : FILE IMAGEमहर्षि सांदीपनि भगवान श्रीकृष्ण और बलराम जी के गुरु थे। महर्षि सांदीपनि ने ही भगवान श्रीकृष्ण को 64 कलाओं की शिक्षा दी थी।
Image Source : FILE IMAGEगुरु द्रोणाचार्य ने कौरव और पांडवों को शिक्षित किया था। अर्जुन को उन्होंने ही धनुर्विद्या कि शिक्षा प्रदान की थी।
Image Source : FILE IMAGEपुराणों के अनुसार शुक्राचार्य असुरों (दैत्य , दानव और राक्षस ) के गुरु थे।
Image Source : FILE IMAGEमहर्षि वेदव्यास ने महाभारत की रचना की थी। उन्हें गुरुओं का गुरु माना जाता है।
Image Source : file imageआदि शंकराचार्य को शिव अवतार माना जाता है। उन्हें जगद्गुरु के रूप में जाना जाता है।
Image Source : FILE IMAGENext : Aaj Ka Rashifal 05 September 2023: यहां जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल