

28 अक्टूबर को 30 साल बाद शरद पूर्णिमा के दिन लगने जा रहे चंद्र ग्रहण के साथ गजकेसरी योग का भी निर्माण हो रहा है। जो 4 राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। कौन सी वो राशियां हैं चलिए आपको बताते हैं।
Image Source : freepikमिथुन राशि वालों यह चन्द्रग्रहण आपके ग्यारहवें स्थान पर लगेगा और ग्यारहवां स्थान आमदनी से संबंध रखता है। इस ग्रहण के प्रभाव से आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। इनकम के अलग-अलग स्त्रोत मिलेंगे।
Image Source : india tvधनु राशि वालों यह चन्द्रग्रहण आपके पांचवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका के पांचवे स्थान का सम्बन्ध हमारे संतान, बुद्धि, धनसे है। इस ग्रहण के प्रभाव से आपका किस्मत चमक उठेगा। धन लाभ के बेहद अवसर मिलेंगे।
Image Source : india tvमकर राशि वालों यह चन्द्रग्रहण आपके चौथे स्थान पर लगेगा और चौथा स्थान माता, भूमि, भवन और वाहन से संबंध रखता है। इस ग्रहण के प्रभाव से आपको हर तरह का लाभ मिलेगा। आपको धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे।
Image Source : india tvकुम्भ राशि यह चन्द्रग्रहण आपके तीसरे स्थान पर लगेगा और तीसरा स्थान भाई, बहन, पराक्रम तथा यश से संबंध रखता है। इस ग्रहण के प्रभाव से आपके भाई-बहनों के धन में वृद्धि होगी। आपाके पराक्रम था मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
Image Source : india tvNext : Aaj Ka Love Horoscope 26 October 2023: इन 3 राशियों को प्यार में मिल सकता है धोखा, जाने क्या है आपका लव राशिफल