

शुक्र ग्रह धन संपदा से संबंधित हैं। जितने सांसारिक सुख हैं उसका कारक शुक्र ही है, अगर शुक्र ग्रह कमजोर है तो क्या उपाय करें जिससे शुक्र ग्रह मजबूत हो जाए आइये इस विषय में जानते हैं।
Image Source : INDIA TVज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए ब्राह्मण को मिठाई दान करें।
Image Source : INDIA TVशुक्र ग्रह यदि शुभ फल नहीं दे रहा तो मां लक्ष्मी की उपासना शुक्रवार के दिन करें। शुक्र का संबंध धन से है और धन की देवी मां लक्ष्मी हैं।
Image Source : INDIA TVमान्यता है कि शुक्र ग्रह कमजोर है तो उसके शुभ फल के लिए हीरा रत्न धारण करें। नहीं तो उपरत्न ओपल धारण करना चाहिए। रत्न धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिष से सलाह जरूर लें।
Image Source : INDIA TVशुक्र ग्रह को मजूबत करने के लिए स्फटिक की माला से इस मंत्र का जाप करें। ॐ शुं शुक्राय नम:
Image Source : FREEPIKशुक्र ग्रह के शुभ परिणाम पाने के लिए आप घर के पूजा स्थान में श्री यंत्र भी स्थापित कर सकते हैं।
Image Source : FREEPIKशुक्र ग्रह का संबंध कपड़ों से होता है। यदि शुक्र ग्रह का शुभ फल पाना चाहते हैं तो कभी भी गंदे और फटे कपड़े न पहने। कपड़े साफ सुथरे और धुले हुए पहने।
Image Source : FREEPIKशास्त्रों के अनुसार शुक्र ग्रह का संबंध दूध, दही सहित खीर से हैं। यदि आप इन चीजों का दान किसी ब्राह्मण को या फिर मंदिर में जाकर करते हैं। तो आपको शुक्र ग्रह का शुभ फल मिलेगा।
Image Source : FREEPIKNext : Love Horoscope 03 November 2023: आज सभी 12 राशियों की लव लाइफ कैसी रहेगी, पढ़ें