

भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक तिरुपति बालाजी के लड्डू प्रसाद को लेकर इन दिनों विवाद चल रहा है।
Image Source : Socialप्रसाद में जानवरों की चर्बी और फिश ऑयल होने की बात कही जा रही है। इसको लेकर जांच भी की जा रही है।
Image Source : Socialलेकिन क्या आप जानते हैं कि तिरुपति में मिलने वाले इस प्रसाद की कीमत क्या है? अगर नहीं तो आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।
Image Source : Socialतिरुपति मंदिर में लड्डू के रूप में प्रसाद देने की परंपरा 18 वीं शताब्दी से चली आ रही है। तब से अब तक इसे प्रसाद में एक ही तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Image Source : Socialहर दिन लगभग 10 हजार किलो घी से 3 लाख से ज्यादा लड्डू मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बनाए जाते हैं।
Image Source : Socialश्रद्धालुओं को दिये जाने वाले तिरुपति के लड्डूओं में सबसे पहले आता है, निशुल्क छोटा लड्डू जिसका वजन 25 ग्राम होता है, ये दर्शन के बाद मिलता है।
Image Source : Socialइसके अलावा प्रोक्तम लड्डू (160-170 ग्राम) की कीमत 50 रुपये बतायी जाती है। वहीं कल्याणोत्सवम लड्डू (700 ग्राम) की कीमत 250 रुपये है।
Image Source : Socialलगभग 200 ब्राह्माण हर रोज मंदिर में इन लड्डूओं को बनाते हैं।
Image Source : Socialहर रोज लाखों की संख्या में भक्त तिरुपति धाम पहुंचते हैं और प्रसाद के रूप में लड्डू ग्रहण करते हैं।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग