

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में त्रियुगीनारायण मंदिर स्थिति है। इस मंदिर में विवाह करना बेहद शुभ माना जाता है।
Image Source : Socialकई सेलिब्रिटी इस मंदिर में आकर विवाह करते हैं। हालही में गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने विवाह की पहली सालगिरह पर अपने पति के संग यहां दोबारा विवाह रचाया।
Image Source : Socialऐसे में सवाल उठता है कि आखिरी क्यों आम लोगों के साथ ही सेलिब्रिटी भी यहां विवाह करते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।
Image Source : Socialमाना जाता है कि त्रेता युग में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह इसी स्थान पर हुआ था।
Image Source : Socialयहां स्थिति अग्नि कुंड के फेरे लगाकर माता पार्वती भगवान शिव की अर्धांगिनी बनी थीं।
Image Source : Socialआदियोगी भगवान शिव और आदिशक्ति माता पार्वती केविवाह स्थल पर विवाह करने से आध्यात्मिक प्रेम की प्राप्ति विवाहित लोगों को होती है।
Image Source : Socialमाना जाता है कि त्रियुगीनारायण में विवाह रचाने से कई जन्मों तक पति-पत्नी की जोड़ी बनी रहती है।
Image Source : Socialसाथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। यही वजह है कि कई विवाहित जोड़ें इस स्थान पर विवाह दोबारा विवाह रचाते हैं।
Image Source : Socialजिस अग्नि कुंड के फेर शिव-पार्वती ने लगाए थे उसी के फेरे सभी जोड़े यहां लगाते हैं। माना जाता है कि अग्नि कुंड की आग शिव-पार्वती के विवाह से यहां लगातार जल रही है।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग