

तुलसी हिंदुओं में एक पूजनीय पौधा है। माना जाता है कि इसमें भगवान नारायण का खास आशीर्वाद होता है। साथ ही इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है।
Image Source : pixabayतुलसी घर के वातावरण में पॉजिटिविटी बढ़ाने का भी काम करती है। लेकिन तुलसी का पौधा कहां लगाएं और कहां नहीं इसे लेकर कई सारे भ्रम हैं।
Image Source : pixabayदरअसल, तुलसी के पौधे को कुछ लोग जहां छत पर लगाते हैं तो कुछ लोग इसे घर के बाहर और दरवाजे पर भी लगाते हैं।
Image Source : pixabayआइए वास्तु के अनुसार जानते हैं तुलसी का पौधा कहां लगाना चाहिए और कहां नहीं।
Image Source : pexelsवास्तु के अनुसार दरवाजे पर तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। ये शुभ नहीं माना जाता है।
Image Source : pexelsबता दें कि तुलसी को हमेशा से घर के आंगन में लगाने की परंपरा रही है जहां शुद्ध वातावरण हो और सूरज की रोशनी आ सके।
Image Source : pexelsघर में तुलसी का पौधा उत्तर, उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। इसके अलावा आप इसे बालकनी में या खिड़की के पास उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।
Image Source : pexelsइस बात का ध्यान रखें कि तुलसी के पौधे को घर की छत पर न रखें। दरअसल, तुलसी के पौधे को छत पर लगाने से उस पौधे की सही से देखभाल नहीं हो पाती जिसकी वजह से सकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है।
Image Source : pexelsखासतौर पर जिन लोगों की कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है उन्हें ये पौधा घर के अंदर लगाना चाहिए नहीं तो ये कई प्रकार के वास्तु दोषों का कारण बन सकता है। .
Image Source : pexelsNext : घर में चूहों का आना क्या देता है संकेत, जानें शुभ या अशुभ