

तुलसी का पेड़ हिंदू धर्म में बहुत वंदनीय है और यह मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है।
Image Source : File Imageआइए जानते हैं अगर आपके घर में लगी तुलसी का पौधा सूख जाता है तो उसका क्या करना चाहिए।
Image Source : File Imageहिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के घर में तुलसी का पौधा लगा रहता है। मौसम के चलते या किसी कारण यदि तुलसी का पौधा सूख जाए तब आप इसे एकत्रित कर लें।
Image Source : File Imageशास्त्रों के अनुसार तुलसी लक्ष्मी जी का स्वरूप हैं। अगर ये सूख जाएं तो इसे साधारण समझ कर बाहर कूड़े के ढेर पर फेंकने की भूल बिल्कुल मत करिएगा।
Image Source : File Imageआपके घर में लगी तुलसी यदि पूरी तरह से सूख चुकी है तो इसे एक साथ एकत्रित करें और किसी तीर्थजल के घाट पर जाकर विसर्जित कर आएं।
Image Source : File Imageयदि तीर्थजल आसपास नहीं है तो किसी पवित्र कुएं में सूखी तुलसी रख आएं। नहीं तो किसी मंदिर जाकर इसे रख दें।
Image Source : File Imageज्यादातर लोग तुलसी की माला कंठि के रूप में गले में धारण करते हैं। आप इस तरह से भी सूखी तुलसी की डंठल या टहनी का भाग माला पहनने वालों को दान कर सकते हैं।
Image Source : File Imageयदि आपको सूखी तुलसी के लिए तीर्थजल तालाब, सरोबर या कुआं नहीं मिलता है तो आप इसे तुलसी की माला बनाने वाले लोगों को दान कर सकते हैं।
Image Source : File Imageतुलसी की माला बनाने वालों को सूखी तुलसी दान करने से यह लोगों के कंठ में धारण हो जाएगी या जाप माला के तौर पर काम आएगी। ऐसे में आप इससे महा पुण्य कमा लेंगे।
Image Source : File Imageमान्यता के अनुसार रविवार के दिन तुलसी के पौधे में जल नहीं दिया जाता न तोड़ा जाता है। तो इस दिन भूल से भी तुलसी के पौधे में पानी न दें और इन्हें देवी स्वरूपा समझ कर उसे पवित्र स्थान पर रख दें।
Image Source : File Imageअगर आपने भूल से भी सूखी तुलसी को इधर-उधर रखा या फेंका, जहां लोगों के पेर उस पर पड़ते हैं। तो इसका पाप सीधा आपको ही लगेगा। तो इस बात का विशेष ध्यान रखें।
Image Source : File ImageNext : Love Rashifal 25 December 2023: इन राशियों के रिश्तों में आ सकती है दरार