

तुलसी के पौधे में बिना स्नान किए कभी भी जल नहीं चढ़ानी चाहिए।
Image Source : PEXELSतुलसी में जल चढ़ाने से पहले कुछ खाना नहीं चाहिए।
Image Source : PEXELSतुलसी माता को हमेशा सूर्योदय से पहले या सूर्योदय के समय जल चढ़ाना चाहिए। क्योंकि कहा जाता है कि इस समय जल अर्पित करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है।
Image Source : instagram/ home_sattvaभूलकर भी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल ना चढ़ाएं। क्योंकि इस दिन मां तुलसी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
Image Source : PIXABAYअगर आप एकादशी के दिन जल अर्पित करेंगे तो मां तुलसी का व्रत टूट जाता है और फिर ऐसे में व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Image Source : pexelsइसके अलावा एकादशी, चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण और रविवार के दिन तुलसी की पत्तियां भी नहीं तोड़नी चाहिए। वहीं सूर्यास्त के बाद भी तुलसी का पत्ता तोड़ना अशुभ माना जाता है।
Image Source : PEXELSवास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी माता को जल चढ़ाते समय सिलाई वाले कपड़े बिल्कुल न पहनें। क्योंकि इससे पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है।
Image Source : instagram/ jammu_diaries__तुलसी के पौधे में अधिक जल नहीं चढ़ाना चाहिए। क्योंकि इससे तुलसी जल्दी सूख जाती है। जिसकी वजह से व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Image Source : PIXABAYवास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। आप उत्तर-पूर्व दिशा में भी तुलसी का पौधा रख सकते हैं। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।
Image Source : pexelsतुलसी के पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए, इस दिशा में तुलसी रखने से फायदे की जगह नुकसान होता है और निगेटिविटी आती है।
Image Source : pexelsतुलसी का पौधा घर की छत पर नहीं रखना चाहिए और तुलसी के साथ कांटेदार पौधे नहीं रखना चाहिए।
Image Source : PEXELSNext : भगवान को एक हाथ से प्रणाम करने से क्या होता है? जानें यहां