

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी स्वरूप माना जाता है। लेकिन तुलसी के पौधे को लेकर एक सवाल हम सभी के मन में आता है कि तुलसी जी पर जल कब नहीं अर्पित करना चाहिए।
Image Source : File Imageधार्मिक मान्यता के अनुसार हर देवी-देवता की पूजा विधि हिंदू धर्म में बताई गई है और ये भी बताया है कि किस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
Image Source : File Imageइसी प्रकार से तुलसी में जल कब देना चाहिए कब नहीं आइए जानते हैं।
Image Source : File Imageमान्यता के अनुसार तुलसी में जल रविवार के दिन नहीं चढ़ाया जाता है।
Image Source : File Imageएकादशी के भी तुलसी के पौधे में जल देना वर्जित है। हिंदू धर्म के अनुसार एकादशी के दिन तुलसी जी भगवान विष्णु के निमित्त निर्जला व्रत रखती है।
Image Source : File Imageऐसे में उनको जल नहीं दिया जाता है। वहीं सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के समय भी तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना निषेद है।
Image Source : File Imageशास्त्रों के अनुसार रविवार, एकादशी और ग्रहण काल के दौरान तुलसी के पौधे में जल देने से पाप लगता है और सुख-समृद्धि में कमी आती है।
Image Source : File Imageअगर आप तुलसी के पेड़ में जल देते हैं तो प्रातः स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर बताए गए दिनों को छोड़ कर किसी भी दिन तुलसी के पौधे में जल डाल सकते हैं।
Image Source : File Imageमान्यता है कि यदि आप नियमित रूप से विधि विधान का ध्यान रखते हुए तुलसी के पौधे की देख रेख करते हैं और उनकी पूजा करते हैं तो आपके जीवन में धन-संपदा की कमी नहीं रहेगी।
Image Source : File ImageNext : Monthly Horoscope January 2024: यहां पढ़ें मासिक राशिफल जनवरी 2024