तुलसी मुरझाई तो घर में बढ़ सकती है नकारात्मक ऊर्जा! जानें कारण और उपाय

तुलसी मुरझाई तो घर में बढ़ सकती है नकारात्मक ऊर्जा! जानें कारण और उपाय

Image Source : facebook

Dry Tulsi Signal: तुलसी का पौधा घर में शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, लेकिन अगर यह सूख जाए तो इसे हल्के में न लें। धर्म और वास्तु दोनों ही दृष्टियों से यह अशुभ संकेत माना गया है। जानिए तुलसी के सूखने का मतलब, इसके पीछे के संकेत और उससे बचने के उपाय।

Image Source : unsplash

हर हिंदू घर में तुलसी को देवी का रूप माना गया है। कहा जाता है जहां तुलसी होती है, वहां भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

Image Source : unsplash

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी का सूखना इस बात का संकेत है कि घर की सकारात्मक ऊर्जा कम हो रही है या नकारात्मक प्रभाव बढ़ रहा है।

Image Source : facebook

वास्तु शास्त्र कहता है कि सूखा पौधा घर में उदासी, तनाव और मतभेद लाता है। यह आर्थिक रुकावटों और मानसिक अशांति का कारण भी बन सकता है।

Image Source : facebook

अगर तुलसी सूख जाए तो उसे यूं ही न छोड़ें। गंगाजल छिड़कें, मिट्टी सहित किसी पवित्र स्थान पर दबा दें और “ॐ तुलस्यै नमः” मंत्र का जाप करें।

Image Source : unsplash

सूखी तुलसी को सम्मानपूर्वक विदा करने के बाद, उसी स्थान पर नया पौधा लगाएं ताकि घर की सकारात्मक ऊर्जा वापस लौट सके।

Image Source : unsplash

रोज जल चढ़ाएं लेकिन बहुत ज्यादा पानी न डालें। तुलसी को धूप और हल्की छांव वाले स्थान पर रखें।

Image Source : unsplash

कहा जाता है कि तुलसी के पौधे में लक्ष्मी जी का वास होता है। कभी भी तुलसी को पैरों से न छु, न ही उस पर गंदा पानी गिरने दें। सूखे पत्ते, मंजरी समय-समय पर हटा दें।

Image Source : facebook

कार्तिक और मार्गशीर्ष मास में तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दौरान दीपक जलाना शुभ माना गया है।

Image Source : pexels

तुलसी घर में सकारात्मक ऊर्जा, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। इसकी सही देखभाल घर में सुख और सौभाग्य लाती है।

Image Source : unsplash

Next : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि