

साल 2024 में तुलसी विवाह का पावन त्योहार 13 नवंबर को है। इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप और तुलसी माता की पूजा की जाती है।
Image Source : Socialइस दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा के साथ ही दान करने का भी बड़ा महत्व है।
Image Source : Socialदान के रूप में आप अपने सामर्थ्य के अनुसार कुछ भी दे सकते हैं, लेकिन इस दिन एक खास चीज का दान करना आपके लिए सौभाग्यशाली सिद्ध हो सकता है।
Image Source : Socialदरअसल इस दिन उन लोगों को तुलसी का दान करने को कहा जाता है जिनकी बेटी नहीं है। हिंदू धर्म में कन्या दान को महादान कहा जाता है, इसलिए जीवन में एक बार कन्या दान अवश्य करना चाहिए।
Image Source : Socialइस दिन माता तुलसी को अपनी बेटी मानकर उनका कन्या दान करना चाहिए और शालिग्राम से उनका विवाह करवाना चाहिए।
Image Source : Socialमान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह के दिन तुलसी दान करने से भी वही फल प्राप्त होते हैं जो कन्या का दान करने से होते हैं।
Image Source : Socialइसीलिए उन जोड़ों को इस दिन तुलसी का दान अवश्य करना चाहिए जिनकी पुत्री नहीं है।
Image Source : Socialइस दिन तुलसी का दान करने से उन्हें न केवल इस लोक में बल्कि परलोक में भी शुभ फलों की प्राप्ति है। साथ ही तुलसी और भगवान विष्णु की कृपा से सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग