वैकुंठ चतुर्दशी के दिन कर लिए ये खास उपाय, तो बदल जाएगी किस्मत

वैकुंठ चतुर्दशी के दिन कर लिए ये खास उपाय, तो बदल जाएगी किस्मत

Image Source : unsplash

वैकुंठ चतुर्दशी विष्णु और शिव जी की कृपा पाने के लिए शुभ दिनहोता है। इस दिन किए गए उपाय सुख-समृद्धि और सफलता लाते हैं। जानिए कौन-से उपाय लाभ प्रदान करेंगे।

Image Source : pexels

अगर आप किसी विशेष कार्य में लाभ चाहते हैं, तो बेसन के 21 लड्डू विष्णु जी को अर्पित करें। हर लड्डू चढ़ाते समय 'ॐ नमो भगवते नारायणाय' मंत्र बोलें और फिर कपूर से आरती करें।

Image Source : pexels

जीवनसाथी संग प्रेम और शांति बनाए रखने के लिए दूध में केसर और फूल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही 'ॐ नमः शिवाय' का 108 बार जप करें।

Image Source : facebook

एक पीपल के पत्ते पर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं, 'ॐ नमो भगवते नारायणाय' बोलते हुए श्री विष्णु को अर्पित करें। पीली मिठाई का भोग लगाएं। इससे मन में सकारात्मक विचार बढ़ेंगे।

Image Source : freepik

शिवलिंग पर जल अर्पित करें, फिर धतूरा, भांग और कनेर का फूल चढ़ाएं। ऐसा करने से जीवन में धन, सुख और भौतिक समृद्धि बढ़ेगी।

Image Source : pexels

भगवान विष्णु की पूजा के बाद केले के वृक्ष को जल चढ़ाएं। वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं और प्रणाम करें। इससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और रिश्ते मजबूत होंगे।

Image Source : pexels

11 बेलपत्र और थोड़े तिल शिवजी को अर्पित करें। गाय को जौ के आटे की रोटी खिलाएं। ऐसा करने से कार्यों में रुकावटें दूर होंगी और परेशानियां खत्म होंगी।

Image Source : pexels

नदी, तालाब या घर में चौदह तेल के दीपक जलाएं। एक दीपक नल के पास जरूर रखें। इससे डर दूर होता है और जीवन में नई ऊर्जा आती है।

Image Source : pexels

शिवलिंग पर दूध-पुष्प अर्पित करें। ॐ नमः शिवाय का 21 बार जप करें। विष्णु पूजा के समय पीले कपड़े में 5 हल्दी की गांठ, सिक्का, पीली कौड़ी की पोटली बनाकर घर के मंदिर में रखें। इससे सम्मान-सहयोग दोनों मिलेंगे।

Image Source : pexels

11 बेलपत्र पर चंदन से 'ॐ' लिखकर माला बनाएं और शिवलिंग पर चढ़ाएं। गेहूं से भरा मिट्टी का बर्तन मंदिर में दान करें। 'ॐ शं शिवाय शं ॐ नमः' का 11 बार जप करें। इससे शत्रुओं पर विजय और व्यापार में प्रगति होगी।

Image Source : pexels

Next : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि