

हिंदू धर्म में वैशाख का माह अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस महीने में स्नान-दान करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है।
Image Source : FILE IMAGEइसके अलावा वैशाख मास में तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व है। इस माह में तुलसी को ये चीजें चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
Image Source : FILE IMAGEतो आइए जानते हैं कि वैशाख माह में तुलसी की पूजा कैसे करनी चाहिए।
Image Source : FILE IMAGEगुरुवार के दिन तुलसी की पूजा करते समय पौधे के सामने एक बर्तन में 7 हल्दी की गांठ और 1 गुड़ का टुकड़ा लेकर 7 चने की दाल के दाने डालकर रख दें।
Image Source : FILE IMAGEकटोरी में थोड़ा सा जल और हल्दी डालकर उसे हाथ में लेकर अपनी मनोकामना मन में बोलते हुए तुलसी में अर्पित कर दें। इससे आपकी इच्छा पूरी होगी।
Image Source : FILE IMAGEइसके अलावा वैशाख माह के गुरुवार के दिन स्नान आदि के बाद तुलसी के पौधे के पास आटे का दिया भी जरूर जलाएं।
Image Source : FILE IMAGEवैशाख महीने में आने वाली एकादशी के दिन तुलसी के पौध पर सुहाग की चीजें अर्पित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
Image Source : File ImageNext : Love Horoscope 30 April 2024: आज इस राशि के जातक कर सकते हैं किसी को प्रपोज, यहां पढ़ें लव राशिफल