

अक्सर हम यह भी नहीं जानते कि हम किस दिशा में सिर रखकर सोते हैं, जबकि दिशा हमारे जीवन पर बड़ा प्रभाव डालती है।
Image Source : pexelsदेवकीनंदन ठाकुर जी बताते हैं कि सोने की दिशा हमारे जीवन, आयु, धन, शिक्षा और मानसिक शांति पर बड़ा असर डालती है। सही दिशा में सोने से भाग्य और स्वास्थ्य दोनों मजबूत होते हैं, जबकि गलत दिशा नुकसान पहुंचा सकती है।
Image Source : pexelsपूर्व दिशा में सिर करके सोने से विद्या, ज्ञान और बुद्धि की वृद्धि होती है। यह छात्रों के लिए सबसे शुभ माना जाता है।
Image Source : pexelsदक्षिण दिशा में सिर रखकर सोना धन, आयु और स्थिरता बढ़ाता है। यह सबसे शुभ और सुरक्षित दिशा मानी जाती है।
Image Source : pexelsपश्चिम दिशा में सोने से प्रबल चिंता, तनाव और बेचैनी बढ़ती है। इस दिशा में सोने से मानसिक तनाव भी बढ़ता है। इसलिए इससे बचना चाहिए।
Image Source : pexelsउत्तर दिशा की ओर सिर रखकर सोना वर्जित माना गया है, क्योंकि इससे हानि, बीमारी और आयु क्षीण होने का भय रहता है।
Image Source : pexelsदेवकीनंदन ठाकुर जी बताते हैं कि सोने के लिए पूर्व और दक्षिण दिशा सबसे शुभ मानी गई हैं। इन दिशाओं में सिर रखकर सोने से शरीर का चुम्बकीय संतुलन, व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य और जीवन में ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
Image Source : pexelsसही दिशा में सोने से शरीर की ऊर्जा संतुलित रहती है और भाग्य, स्वास्थ्य और मानसिक शांति पर सकारात्मक असर पड़ता है।
Image Source : pexelsहमेशा सही दिशा में सोएं और अपने जीवन में ज्ञान, धन, स्वास्थ्य और सौभाग्य का द्वार खोलें।
Image Source : pexelsNext : नए साल से पहले घर ले आएं ये चीजें, पूरे वर्ष बरसेगा सौभाग्य