

घर का पूजा स्थल वह स्थान होता है जहां से सकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में फैलती है। इसलिए वास्तु में इसे बेहद खास स्थान प्राप्त है।
Image Source : Freepikवास्तु शास्त्र में पूजा स्थल से जुड़ी कई सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। अगर पूजा स्थल का वास्तु सही न हो तो आपके लिए नुकसानदायक सिद्ध होता है।
Image Source : Freepikवास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में बताया गया है जिनको पूजा स्थल में रखना आपकी सुख-शांति को छीन सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
Image Source : Freepikवास्तु शास्त्र के अनुसार, देवी-देवताओं की कोई ऐसी मूर्ति पूजा स्थल में नहीं होने चाहिए जिसमें वो उग्र अवस्था में हों या क्रोधित हों। ऐसी मूर्ति पूजा स्थल पर होने से घर में लड़ाई झगड़े हो सकते हैं।
Image Source : Unsplashघर में गणेश जी की ऐसी मूर्ति कभी नहीं रखनी चाहिए जिसमें वो नृत्य कर रहे हों, इसके साथ ही जिस मूर्ति में उनकी सूंड दाएं ओर हो ऐसी मूर्ति भी पूजा स्थल पर रखना सही नहीं माना जाता।
Image Source : Unsplashघर के पूजा स्थल पर माता लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति कभी न रखें जिसमें वो खड़ी हों। माना जाता है कि ऐसी मूर्ति रखने से धन की हानि होती है। हमेशा लक्ष्मी जी की ऐसी मूर्ति पूजा स्थल पर रखें जिसमें वो बैठी हों।
Image Source : Freepikभगवान शिव की तांडव करती हुई मूर्ति को भी कभी घर के पूजा स्थल पर नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसी मूर्ति घर में होने से परिवार अव्यवस्थित हो सकता है।
Image Source : Unsplashइन सबके अलावा मृत परिजनों की मूर्ति या तस्वीर भी पूजा स्थल पर कभी नहीं रखनी चाहिए।
Image Source : FreepikNext : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि