

घर का मुख्यद्वार आपके घर की स्थिति और घर के लोगों के चरित्र के बारे में भी काफी कुछ जानकारी देता है।
Image Source : Socialवास्तु में भी घर के मुख्य द्वार को बहुत अहमियत दी गई है। इसलिए घर के मुख्य द्वार का वास्तु जितना अच्छा होता है, परिवार में उतनी ही खुशियां आती हैं।
Image Source : Socialवास्तु में कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बताया गया है जिनका घर के मुख्य द्वार पर या इसके पास होना शुभ नहीं माना जाता। इन चीजों के मुख्य द्वार पर होने से मां लक्ष्मी का प्रवेश घर में नहीं होता।
Image Source : Socialवास्तु के अनुसार ये वो चीजें हैं जो माता लक्ष्मी को नाराज करती हैं और इसके चलते आपके जीवन में पैसों की तंगी हमेशा रहती है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
Image Source : Socialवास्तु के अनुसार, घर के मुख्य दरवाजे के सामने आपको गलती से भी जूते चप्पल नहीं रखने चाहिए। जूते चप्पल के लिए एक ऐसा स्थान बनाना चाहिए जो घर में प्रवेश करते समय दिखाई न दे।
Image Source : Socialमुख्य दरवाजे के पास कभी भी सूखे पेड़-पौधे नहीं होने चाहिए, सूखे वृक्ष नकारात्मकता का कारण बनते हैं और इनके चलते घर के आर्थिक हालात भी खराब हो सकते हैं।
Image Source : Socialखंबा या बड़ा पत्थर भी घर के मेनगेट के पास नहीं होना चाहिए, इसकी वजह से भी आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु में इसे शुभ नहीं माना गया है। इन चीजों की वजह से भी आप आर्थिक तंगी से जूझ सकते हैं।
Image Source : Socialवास्तु की मानें तो कूड़ा करकट, बासी बंदनवार भी मुख्यद्वार के पास नहीं होने चाहिए। ऐसा होने से घर में नकारात्मकता आती है।
Image Source : Socialइन चीजों को घर के मुख्यद्वार से दूर रखकर अगर आप इस स्थान को साफ-सुथरा और सजा कर रखते हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसती है।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग