

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर की दीवार घड़ी को लगाते हैं तो सफलता और धन लाभ आपको प्राप्त होता है।
Image Source : Socialसही दिशा में लगाई गई घड़ी की हर टिकटिक आपको सफलता के पथ पर अग्रसर कर सकती है।
Image Source : Meta AIऐसे में आइए जान लेते हैं कि वास्तु के अनुसार घर की किन दिशाओं में घड़ी लगाने से आपको प्रमोशन और धन लाभ मिल सकता है।
Image Source : Socialवास्तु में उत्तर दिशा के स्वामी धन के देवता कुबेर हैं, इसलिए उत्तर दिशा में दीवार घड़ी लगाने से आपको भी धन धान्य की प्राप्ति होती है।
Image Source : Socialउत्तर दिशा में लगाई गई घड़ी करियर और कारोबार में भी आपको तरक्की के मार्ग पर ले जाती है।
Image Source : Socialअगर उत्तर दिशा की दीवार पर घड़ी लगाने की जगह न हो तो आप पूर्व दिशा में भी घड़ी लगा सकते हैं।
Image Source : Socialपूर्व दिशा का संबंध सूर्य और इंद्र देव से है। इस दिशा में घड़ी लगाने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है और करियर के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलती है।
Image Source : Socialपूर्व दिशा में लगाई गई घड़ी आपके धन और मान-सम्मान में भी वृद्धि कर सकती है। इसलिए उत्तर या पूर्व में से किसी दिशा में आप घड़ी लगा सकते हैं।
Image Source : Socialइन दोनों दिशाओं के मध्य भाग को ईशान कोण कहते हैं। अगर उत्तर और पूर्व दिशा में घड़ी लगाने की जगह न हो तो ईशान कोण में भी आप घड़ी लगा सकते हैं।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग