गलत दिशा में रखा टीवी है तनाव और कलेश का कारण, जानें वास्तु अनुसार TV रखने की सही दिशा

गलत दिशा में रखा टीवी है तनाव और कलेश का कारण, जानें वास्तु अनुसार TV रखने की सही दिशा

Image Source : Pexels

अब टीवी हर घर का अहम हिस्सा बन चुकी है। वास्तु अनुसार इसकी दिशा गलत होने पर यह नेगेटिविटी भी लाता है। गलत जगह टीवी लगाने से घर में तनाव और झगड़े बढ़ सकते हैं। जानिए टीवी लगाने की सही दिशा कौन सी है और किन दिशाओं से बचना चाहिए।

Image Source : Pexels

टीवी लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा (अग्नि कोण) सबसे शुभ मानी जाती है। यह दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी है, जो बिजली से चलने वाले उपकरणों के लिए अनुकूल होती है। इस दिशा में टीवी लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और ऊर्जा संतुलित रहती है।

Image Source : Pexels

अगर आप टीवी दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं लगा सकते, तो इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं। बस ध्यान रखें कि टीवी देखते समय आपका चेहरा दक्षिण दिशा की ओर न हो, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा लाती है और परिवार में तनाव बढ़ा सकती है।

Image Source : Pexels

जो लोग पढ़ाई या नौकरी करते हैं, उनके लिए पूर्व दिशा की ओर मुंह करके टीवी देखना शुभ माना गया है। ऐसा करने से मानसिक ऊर्जा सकारात्मक रहती है और विचारों में स्पष्टता आती है।

Image Source : Pexels

अगर आप अपने घर में धन-संपन्नता चाहते हैं, तो टीवी को उत्तर दिशा में रखें। यह दिशा कुबेर देव की मानी जाती है। इस दिशा में टीवी रखने से आर्थिक स्थिरता बढ़ती है और घर में समृद्धि आती है।

Image Source : Pexels

अगर बेडरूम में टीवी रखना जरूरी हो, तो इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। यह दिशा अग्नि तत्व की है, जो टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए शुभ होती है और इसके नकारात्मक प्रभाव को कम करती है।

Image Source : Pexels

वास्तु के अनुसार, बेडरूम में टीवी रखना ठीक है, लेकिन कुछ सावधानियां जरूरी हैं। टीवी को बिस्तर के सामने रखें तो सोते समय उसे कपड़े से ढक दें, ताकि स्क्रीन में आपकी परछाई न दिखे।

Image Source : Pexels

टीवी को दक्षिण दिशा में कभी न रखें। यह दिशा यमराज की मानी जाती है और इसमें टीवी लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इससे परिवार में अनबन और मानसिक अस्थिरता बढ़ सकती है।

Image Source : Pexels

वास्तु विशेषज्ञ मानते हैं कि टीवी को हमेशा लिविंग रूम या ड्रॉइंग रूम में लगाना सबसे अच्छा रहता है। इससे घर का माहौल सकारात्मक रहता है और बेडरूम सिर्फ आराम करने की जगह बना रहता है।

Image Source : Pexels

टीवी की स्क्रीन आईने की तरह काम करती है, जिससे कमरे में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ सकता है। अगर जगह की कमी के कारण बिस्तर के सामने टीवी लगाना ही पड़े, तो सोने से पहले इसे कपड़े से ढक दें।

Image Source : Pexels

Next : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि