

हर हिंदू घर में पूजा का स्थान भी अवश्य होता है, जहां बैठकर हम ईश्वर का ध्यान और पूजा पाठ करते हैं।
Image Source : Socialपूजा पद्धति और वास्तु के अनुसार घर के मंदिर से जुड़े कई नियम भी हैं। जिनका हमें पालन हमेशा करना चाहिए।
Image Source : Socialजैसे पूजा स्थल को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा यानि ईशान कोण में बनवाना चाहिए क्योंकि यह दिशा देवी-देवताओं की मानी जाती है।
Image Source : Socialइसके साथ ही पूजा करते समय आपको दीपक की लौ भी सही दिशा में रखनी चाहिए, अगर आप गलत दिशा में दीपक की लौ को रखते हैं, तो जीवन में मुसीबतें आ सकती हैं।
Image Source : Socialवास्तु और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार गलती से भी आपको दक्षिण दिशा में दीपक की लौ नहीं रखनी चाहिए।
Image Source : Socialइस दिशा को यमराज की दिशा कहा जाता है, इस दिशा में लौ का होना आपके जीवन में आर्थिक, मानसिक और शरीरिक परेशानियों का कारण हो सकता है।
Image Source : Socialवहीं उत्तर और पूर्व दिशा की ओर दीपक की लौ का होना अच्छा माना जाता है। इस दिशा में लौ होगी तो आपकी उम्र बढ़ेगी और आर्थिक लाभ भी आप पाएंगे।
Image Source : Socialइसके साथ ही पश्चिम दिशा को भी शुभ माना जाता है, इस दिशा में भी आप दीपक की लौ रख सकते हैं।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग