

वास्तु शास्त्र में हर पौधे का अपना महत्व है। कहते हैं कि सही दिशा में लगाए गए पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाते हैं। लेकिन कुछ पौधों का गलत स्थान पर होना अशुभ असर डाल सकता है। ऐसा ही एक पौधा है नींबू का पौधा। जानें नींबू का पौधा घर में लगाना शुभ है या अशुभ।
Image Source : pexelsघर की सुंदरता और हरियाली बढ़ाने के लिए कई लोग नींबू का पौधा लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर के अंदर या बाहर लगाना हमेशा शुभ नहीं माना गया है?
Image Source : pexelsनींबू का पौधा न केवल औषधीय गुणों से भरपूर होता है, बल्कि यह नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है। इसलिए कई लोग इसे वास्तु से जोड़कर देखते हैं।
Image Source : pexelsवास्तु शास्त्र के मुताबिक, नींबू के पेड़ में लगे कांटे घर की सकारात्मक ऊर्जा बाधित करते हैं। इसी कारण इसे घर के अंदर या बाहर लगाना अशुभ प्रभाव दे सकता है।
Image Source : pexelsवास्तु के अनुसार, नींबू का पेड़ परिवार में मतभेद, तनाव और कड़वाहट पैदा कर सकता है। यह घर की सुख-शांति और धन-समृद्धि पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है।
Image Source : pexelsअगर नींबू का पौधा घर के अंदर लगाया जाए, तो यह वहां की सकारात्मक ऊर्जा को कम कर देता है। इससे काम में मन नहीं लगता और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
Image Source : pexelsअगर आप नींबू का पौधा लगाना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि यह घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में लगाया जाए। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र मानी जाती है और जीवन में उन्नति लाती है।
Image Source : pexelsमुख्य द्वार के पास नींबू का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। यह नकारात्मक शक्तियों को घर में प्रवेश करने से रोकता है। लेकिन ध्यान रखें कि पौधा बिल्कुल दरवाजे के सामने न हो, बल्कि थोड़ी दूरी पर रखें।
Image Source : pexelsअगर आपके घर में बगीचा या आंगन है, तो वहां नींबू का पौधा लगाना उत्तम है। विशेषकर दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
Image Source : pexelsनींबू के पौधे की नियमित देखभाल करें। इसे सूखने या मुरझाने न दें। घर के अंदर या मंदिर के पास कभी न लगाएं। सही दिशा और देखभाल से यह पौधा शुभ फल दे सकता है।
Image Source : pexelsNext : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि