बेडरूम में भूलकर भी न लगाएं इस दिशा में शीशा

बेडरूम में भूलकर भी न लगाएं इस दिशा में शीशा

Image Source : canva

वास्तु शास्त्र अनुसार गलत दिशा में रखा गया शीशा परिवार की सुख-शांति छीन सकता है और घर का माहौल बेहद नकारात्मक कर सकता है।

Image Source : canva

इसलिए शीशा रखने की सही दिशा के बारे में पता होना बेहद जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे बेडरूम में शीशा कहां नहीं रखना चाहिए।

Image Source : canva

बेडरूम में आप वैसे तो कहीं भी शीशा लगा सकते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार बेड के ठीक सामने आइना या शीशा नहीं लगाना चाहिए।

Image Source : canva

अगर बेड के ठीक सामने आइना लगा होगा तो सबसे पहले सुबह उठने पर आपको वही दिखेगा जो कि अशुभ है।

Image Source : canva

कहते हैं सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी हथलियों को देखते हुए भगवान का स्मरण करना चाहिए। इसलिए बेड के सामने आइना न लगाएं।

Image Source : canva

इसके अलावा कहा ये भी जाता है कि बेड के सामने शीशा होने से पति-पत्नी के रिश्ते में समस्याएं आने लगती हैं और साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती हैं। इसलिए भी बेड के सामने शीशा नहीं होना चाहिए।

Image Source : canva

लेकिन अगर आपके बेडरूम में लगा वह शीशा फिक्स है और आप उसे हटा नहीं सकते तो उस पर रात को सोने से पहले ही कपड़ा ढक दें।

Image Source : canva

एक बात और कि आप बेड के सामने वाली जगह, यानि वह दिशा जो आपको उठते ही सबसे पहले दिखती है, उसे छोड़कर आप बेडरूम की किसी भी दिशा में आइना लगा सकते हैं।

Image Source : canva

(शीशा लगाने से जुड़ी ये जानकारी आचार्य इंदु प्रकाश जी ने दी है जो देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

Image Source : canva

Next : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि