

अगर आप कभी भूमि खरीदते हैं तो आपको यह उम्मीद भी होती है कि जमीन खरीदकर आपको फायदा होगा।
Image Source : Freepikवहीं अगर ली गई जमीन पर अगर आप मकान बनाने वाले हैं तो आप आशा करते हैं कि घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
Image Source : Freepikलेकिन आपके पास यह जानने का कोई यंत्र नहीं होता है कि कौन सी जमीन आपके लिए शुभ होगी या नहीं। ऐसे में वास्तु आपकी मदद करता है।
Image Source : Freepikवास्तु का एक परीक्षण या प्रयोग करके आप जान सकते हैं कि जमीन आपके लिए शुभ रहेगी या नहीं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
Image Source : Freepikइस परीक्षण के लिए आपको कोहनी से कनिष्ठा उंगली तक के बराबर की लम्बाई, चौड़ाई और गहराई का एक गड्डा जमीन में खोदना है।
Image Source : Freepikइसके बाद खोद कर बाहर निकाली गई मिट्टी को वापस खड्डे में डाल दें। वास्तु के अनुसार, अगर निकाली गई मिट्टी गड्डा पूरा भरने के बाद बच जाए तो भूमि आपके लिए सुख-समृद्धि दायक रहेगी।
Image Source : Freepikअगर गड्डा भरने के बाद मिट्टी कम पड़ जाए तो यह अच्छा संकेत नहीं माना जाता। वास्तु के अनुसार ऐसा होने पर धन हानि आपको हो सकती है। ऐसी जमीन नहीं खरीदनी चाहिए।
Image Source : Freepikवहीं अगर मिट्टी डालने के बाद न वो कम पड़े न ज्यादा हो तो सामान्य फल आपको जमीन खरीदने के बाद मिल सकते हैं।
Image Source : Freepikवास्तु के इस आसान से परीक्षण के द्वारा आप भी जमीन खरीदते समय जान सकते हैं कि जमीन आपके लिए शुभ है या नहीं।
Image Source : FreepikNext : मंगलवार को करें इन 5 चमत्कारी मंत्रों का जप, बजरंगबली संवार देंगे जीवन