

शुक्र ग्रह 31 मार्च को मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। 24 अप्रैल तक शुक्र मीन राशि में ही रहेंगे। शुभ ग्रह शुक्र का अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करना कई लोगों के जीवन में अच्छे बदलाव ला सकता है।
Image Source : File Imageआचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, शुक्र का ये गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा, आइए जानते हैं।
Image Source : File Imageआपके लाभ भाव में शुक्र का गोचर आपकी इच्छाओं को पूरा करेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। बचपन की कोई बात आपको याद आ सकती है।
Image Source : INDIA TVपिता के व्यापार से आपको धन लाभ हो सकता है। प्रशासनिक कार्यों में भी आपको सफलता मिलेगी। धर्मकर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।
Image Source : INDIA TVशुक्र के गोचर के दौरान आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ग्लैमर की दुनिया में काम करने वाले लोगों के लिए ये समय बेहद लाभकारी साबित होगा। यात्राएं करने का भी आपको मौका मिलेगा।
Image Source : INDIA TVलव लाइफ के लिए शुक्र का गोचर बहुत अच्छा रहेगा। संतान और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
Image Source : INDIA TVआर्थिक परेशानियां शुक्र गोचर के बाद दूर होंगी। इस राशि के जातकों का वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। माता से सहयोग मिलेगा।
Image Source : INDIA TVNext : Monthly Horoscope April 2024: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल का महीना, पढ़ें