विजयदशमी पर जरूर करें इन 4 चीजों का दान, माता दुर्गा की बरसेगी असीम कृपा

विजयदशमी पर जरूर करें इन 4 चीजों का दान, माता दुर्गा की बरसेगी असीम कृपा

Image Source : Unsplash

विजयदशमी या दशहरा पर्व 2 अक्टूबर 2025 को पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन भगवान राम और माता दुर्गा की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।

Image Source : Unsplash

इस दिन को अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है और शुभ कार्यों को शुरू करने से मनचाहे परिणाम इस दिन आपको प्राप्त होते है।

Image Source : Unsplash

इस दिन ईश्वर का ध्यान और पूजा पाठ करने के साथ ही अगर आप कुछ चीजों का दान भी करते हैं तो माता दुर्गा का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है। आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।

Image Source : Unsplash

दशहरा पर्व के दिन सुहागिन महिलाओं को अगर आप बिंदी, काजल, चूड़ी, मेहंदी और साड़ी आदि दान में देते हैं तो माता दुर्गा का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है। ऐसा करने से आपके पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

Image Source : Unsplash

दशहरे के पावन पर्व के दिन आपको अन्न और वस्त्र का दान भी अवश्य करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से आपको माता दुर्गा के साथ ही भगवान राम का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

Image Source : Unsplash

इस दिन झाडू का दान करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपको आर्थिक क्षेत्र में उन्नति देखने को मिलती है।

Image Source : Unsplash

इस दिन तिल और सरसों का दान करने से माता रानी तो प्रसन्न होती ही हैं साथ ही आपको शनि से जुड़ी परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है।

Image Source : Unsplash

आप भी दशहरा के दिन इन आसान से उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं।

Image Source : Unsplash

Next : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि