

अयोध्या में रामलला के दर्शन हर कोई करना चाहता है, ऐसे में मंदिर कितने बजे से कितने बजे तक खुलता है, आइए जानते हैं इसके समय के बारे में।
Image Source : File Imageजानकारी के अनुसार रामलला के दर्शन का समय सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिए रहेगा। भक्तों की आस्था को देखते हुए इसकी समय सीमा बढ़ाई गई है।
Image Source : File Imageवहीं रामलला की मंगला आरती प्रातः 4 बजकर 30 मिनट पर नित्य होती है, उसके बाद उनकी शृंगार आरती सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर की जाती है।
Image Source : File Imageरामलला की शृंगार आरती के बाद सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।
Image Source : File Imageरामलला की भोग आरती आरती दोपहर 12 बजे होगी। उन्हें भोग लगाते समय इस दौरान 15-15 मिनट के लिए परदा लगाया जाएगा।
Image Source : File Imageवहीं शाम 7 बजे राम मंदिर में संध्या आरती होगी, उसके बाद रात्रि 9 बजे रामलला को भोग लगाया जाएगा।
Image Source : INDIA TVरात्रि 10 बजे रामलला की शयन आरती होने के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
Image Source : INDIA TVइससे पहले राम मंदिर के दर्शन सुबह 7 बजे से शाम सात बजे तक होते थे। वहीं दोपहर से पहले 11 बजकर 30 मिनट से लेकर 2 बजे तक मंदिर बंद रहता था।
Image Source : INDIA TVNext : साप्ताहिक राशिफल 29 जनवरी से 4 फरवरी 2024