

कुछ तस्वीरें वास्तु के अनुसार घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है, ऐसे में आज हम बात कर रहे हैं घर में 7 घोड़ों की तस्वीर किस दिशा में लगानी चाहिए।
Image Source : India Tv7 घोड़ों के पीछे सूर्य देव वाली तस्वीर लगाना सबसे शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार इन्हें घर समेत ऑफिस में लगाने से धन लाभ होता है।
Image Source : India Tvयह भगवान सूर्य देव को भी संबोधित करते हैं और ज्योतिष में सूर्य देव को सफलता और प्रसिद्धि का कारक माना गया है।
Image Source : India Tvवास्तु शास्त्र के अनुसार 7 घोड़ों वाली तस्वीर को आप यदि ऑफिस में लगाते हैं तो इसे दक्षिण दिशा में लगाने से कार्य में सफलता मिलती है।
Image Source : India Tvघर में 7 घोड़ों वाली तस्वीर को पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। पूर्व दिशा सूर्योदय की दिशा है इसलिए इसे सही दिशा में लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
Image Source : INDIA TVयदि आप करियर और जॉब में प्रमोशन चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार 7 घोड़ों की दौड़ती तस्वीर को घर की उत्तर दिशा में लगाएं। ऐसा करने से आपको हर क्षेत्र में तरक्की मिलेगी।
Image Source : India Tvतस्वीर में सभी 7 घोड़े स्पष्ट और साफ आकृति में बने होने चाहिए तभी इसका आपको शुभ फल प्राप्त होगा।
Image Source : India Tvवास्तु के अनुसार तस्वीरें लगाते समय घोड़ों की लगाम किसी रस्सी से बंधी न हो इसका ध्यान रखें, नहीं तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी असफलता का कारण बन सकता है।
Image Source : India Tvइसी के साथ कोशिश करें की तस्वीर में बने घोड़े अधिकतर सफेद रंग वाले ही हों और काले घोड़ों की एक भी तस्वीर न हो। मान्यता है कि काला रंग अशुभता को दर्शाता है।
Image Source : India TvNext : अयोध्या में 76 सीढ़ियां चढ़ने के बाद होते हैं दर्शन, हनुमान गढ़ी में है बाल स्वरूप