

एकादशी का व्रत हर माह में दो बार रखा जाता है एक कृष्ण और दूसरा शुक्ल पक्ष में। दोनों ही एकादशी का विशेष महत्व होता है।
Image Source : FILE IMAGEएकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की अपार कृपा प्राप्त होती है। 29 जनवरी 2026 को जया एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
Image Source : FILE IMAGEजया एकादशी का व्रत हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है।
Image Source : FILE IMAGEएकादशी के दिन बहुत सी चीजों को खाना वर्जित होता है। तो आइए जानते हैं कि एकादशी के दिन क्या खाएं और क्या नहीं।
Image Source : FREEPIKअगर आपने एकादशी का उपवास रखा है तो इस दिन अन्न और नमक का सेवन न करें। पारण के बाद ही ये दोनों चीजें खाएं।
Image Source : FREEPIKएकादशी के दिन भूलकर भी तामसिक चीजों (प्याज, लहसुन, मांस-मदिरा) का सेवन नहीं करना चाहिए।
Image Source : FREEPIKएकदाशी के दिन चावल खाना वर्जित होता है। तो इस दिन चावल और इससे बनी चीजों को गलती से भी न खाएं।
Image Source : FREEPIKएकादशी के दिन उड़द, चना और मसूर दाल नहीं खाना चाहिए।
Image Source : FILE IMAGEएकादशी के दिन पत्तेदार साग खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा इस दिन शलजम भी नहीं खाना चाहिए।
Image Source : FILE IMAGEएकादशी के दिन ड्राई फ्रूटस खा सकते हैं। काजू, बादाम के अलावा नारियल आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं।
Image Source : FREEPIKएकदाशी के दिन दूध, दही खा सकते हैं। इसके अलावा फल, शकरकंद भी खा सकते हैं।
Image Source : FREEPIKNext : मंगलवार को करें इन 5 चमत्कारी मंत्रों का जप, बजरंगबली संवार देंगे जीवन