

नवरात्रि की नवमी तिथि पर हवन करने का विशेष महत्व बताया गया है और इस बार नवमी हवन 1 अक्टूबर को किया जाएगा।
Image Source : canvaनवमी हवन का मुहूर्त 1 अक्टूबर 2025 की सुबह 06:14 से शाम 06:07 बजे तक रहेगा। आप इस बीच कभी भी हवन पूजन कर सकते हैं। अमूमन नवरात्रि की नवमी पर हवन सुबह के समय किया जाता है।
Image Source : canvaहवन पूजन के बाद कन्या पूजन जरूर करें। तभी माता रानी की पूजा का पूर्ण फल प्राप्त हो सकेगा।
Image Source : canvaआचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार हवन करने से मानसिक शांति मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
Image Source : canvaपृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के बीच बहने वाली इलेक्ट्रो मैग्नेटिक तरंगों के बीच बसे हमारे घर में अग्नि कोण, हवन के लिए सबसे अच्छा होता है।
Image Source : canvaघर के अग्नि कोण, यानि दक्षिण-पूर्व का कोना, यानि घर का वो हिस्सा जहां दक्षिण और पूर्व दिशायें मिलती हों, वहां बैठकर हवन करना सबसे अच्छा होता है ।
Image Source : canvaसही दिशा में किया गया हवन सही परिणाम देता है और उससे वास्तु सम्बन्धी समस्या दूर हो जाती हैं।
Image Source : canvaहवन करने वाले व्यक्ति को दक्षिण-पूर्व दिशा में मुंह करके बैठना चाहिए।
Image Source : canva(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
Image Source : canvaNext : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि