

हिंदू धर्म में सावन के महीने को बेहद खास माना जाता है। इस महीने में देवों के देव महादेव की पूजा आराधना की जाती है।
Image Source : Socialइस महीने में दान-पुण्य के साथ ही व्रत और आध्यात्मिक गतिविधियां करने से शुभ फल भक्तों को प्राप्त होते हैं।
Image Source : Socialहर शिव भक्त को सावन के महीने का इंतजार रहता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि साल 2025 में सावन का महीना कब से शुरू होगा।
Image Source : Socialहिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा तिथि देर रात 2 बजकर 8 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद श्रावण महीने की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी।
Image Source : Socialयानि सावन महीना साल 2025 में 11 जुलाई से शुरू होगा। वहीं सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को रहेगा।
Image Source : Socialसावन के सोमवार के दौरान भगवान शिव की विशेष पूजा का विधान है। वहीं इस दिन व्रत रखने से भी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
Image Source : Socialआपको बता दें कि साल 2025 में सावन का महीना 9 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। इस साल सावन के दौरान 4 सोमवार आएंगे।
Image Source : Socialसावन के सोमवार के दौरान शिवलिंग की पूजा के साथ ही भगवान शिव के मंत्रों का जप करने से कई सिद्धियां भक्तों को प्राप्त होती हैं।
Image Source : Socialसावन के महीने में भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों की बड़ी संख्या देखने को मिलती है।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग