पूजा घर में क्यों नहीं रखते पितरों की तस्वीर?

पूजा घर में क्यों नहीं रखते पितरों की तस्वीर?

Image Source : Social

पितरों को हिंदू धर्म में देवताओं के समान ही माना जाता है। इसलिए पितृ देव हम अपने पूर्वजों को कहते हैं।

Image Source : Social

पितरों की पूजा करने से उनके निमित्त श्राद्ध, तर्पण आदि करने से कई तरह के शुभ फल हमको प्राप्त होते हैं।

Image Source : Social

घर में पितरों की तस्वीर का होना भी बहुत शुभ होता है, लेकिन इसके सही स्थान का आपको पता होना चाहिए।

Image Source : Social

पितरों की तस्वीर कहां नहीं रखनी चाहिए और किस स्थान पर रखनी चाहिए, आइए इसके बारे में जानते हैं।

Image Source : Social

पितरों की तस्वीर को पूजा स्थल में रखना शुभ नहीं माना जाता, पितृ देवता तुल्य अवश्य हैं लेकिन देवताओं का स्थान वो नहीं ले सकते।

Image Source : Social

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि, पूजा स्थल में पितृ की तस्वीर होने पर वास्तु दोष उत्पन्न होता है और कई परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है।

Image Source : Social

पितरों की तस्वीर को पूजा स्थल के साथ ही शयन कक्ष में भी नहीं रखना चाहिए।

Image Source : Social

पितरों की तस्वीर हमेशा दक्षिण-पश्चिम या फिर पश्चिम दिशा में लगाना शुभ होता है।

Image Source : Social

इस दिशा में पितरों की तस्वीर लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और पितरों का आशीर्वाद आप पर बना रहता है।

Image Source : Social

Next : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग