इन मूलांक वालों के साथ बेहतर बनती है मूलांक 2 की जोड़ी

इन मूलांक वालों के साथ बेहतर बनती है मूलांक 2 की जोड़ी

Image Source : Unsplash

अंक ज्योतिष में मूलांक 2 को चंद्रमा का प्रतिनिधि माना जाता है, जो भावनात्मकता, संवेदनशीलता और कोमलता का प्रतीक है।

Image Source : Unsplash

वे लोग जिनका जन्म 2,11,20 और 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। ये लोग स्वभाव से शांत, क्रिएटिव और दूसरों की भावनाओं को समझने वाले होते हैं।

Image Source : Unsplash

मूलांक 2 वाले लोग अपने वैवाहिक जीवन में लाइफपार्टनर के प्रति काफी भरोसेमंद और समर्पित होते हैं। इनका ध्यान रखने वाला स्वभाव इनके और जीवनसाथी के बीच एक मजबूत रिश्ते का निर्माण करता है।

Image Source : Unsplash

पर दांपत्य जीवन और रिश्तों में तालमेल और संगति बनाए रखने के लिए यह जानना चाहिए कि मूलांक 2 वालों के लिए कौन से मूलांक वाले बेहतर जीवनसाथी साबित होते हैं।

Image Source : Unsplash

अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा है, ऐसे में मूलांक 1 का स्वामी सूर्य है, जो नेतृत्व और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। दोनों के विपरीत गुण होने के बावजूद एक-दूसरे को संतुलित कर लेते हैं। ऐसे में इनका रिश्ता बढ़िया होता है।

Image Source : Unsplash

मूलांक 2 वाले सामान मूलांक यानी मूलांक 2 वालों के साथ जीवन भर साथ निभा सकते हैं, क्योंकि दोनों में भावनात्मक, संवेदनशील और रचनात्मक होते हैं, जिससे दोनों में आपसी समझ और सहानुभूति बनी रहती है।

Image Source : Unsplash

मूलांक 4 वाले भी अनुशासित, मेहनती और व्यवस्थित होते हैं, ऐसे में इनकी जोड़ी भी मूलांक 2 वालों के साथ बढ़िया बनती है।

Image Source : Unsplash

मूलांक 7 वाले के स्वामी केतु हैं, जो आध्यात्मिकता और ज्ञान का प्रतीक हैं, ऐसे में मूलांक 2 और 7 वालों के बीच आपसी समझ काफी गहरी होती है।

Image Source : Unsplash

Next : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि