

हम जब भी भगवान शिव की पूजा करते हैं तो उन्हें भस्म जरूर अर्पित करते हैं। बिना भस्म के उनकी पूजा अधूरी मानी जाती है।
Image Source : India Tvअक्सर आपने यह भी सुना होगा की भगवान शिव श्मशान की राख अपने शरीर पर लगाते हैं। आखिर इसका क्या कारण है आइए जानते हैं।
Image Source : File Imageभगवान शिव श्मशान में मृत व्यक्ति की भस्म क्यों लगाते हैं इसके पीछे कई पौराणिक कथाएं हैं।
Image Source : File Imageकथा के अनुसार भगवान शिव को श्री राम नाम बहुत प्रिय है। शास्त्रों के अनुसार शिव राम के परम भक्त हैं।
Image Source : INDIA TVभगवान शिव इसलिए निरंतर उनके नाम का जप भी करते रहते हैं।
Image Source : File Imageजब मृत व्यक्ति के पार्थिव शरीर को दाह संस्कार के लिए अर्थी पर लेकर लोग जाते हैं तो वहां की भीण राम नाम सत्य कहते हुए जाती है।
Image Source : File Imageकथा के अनुसार शिव उस मृत व्यक्ति से इसलिए प्रसन्न होते हैं कि जीते जी भले उसने कोई नेक कार्य नहीं किया। परंतु अंतिम समय मे उसका शरीर राम नाम के जाप का कारण बना।
Image Source : File Imageराम नाम की धुन सुनकर शिव यही कहते हैं कि मानव शरीर में कितना बल है कि अंतिम यात्रा में उसके कारण राम नाम का जाप हो जाता है।
Image Source : File Imageइस जाप के कारण वह श्मशान में उस मृत शरीर की राख अपने तन पर लगा लेते हैं। क्योंकि वह शिव के लिए अनमोल है।
Image Source : File Imageएक कथा ये भी है कि शिव ने मां सति के वियोग में उनकी चिता की राख को अपने शरीर पर लगाया था।
Image Source : File ImageNext : Love Horoscope 08 January 2024: आज लाइफ पार्टनर के साथ बीतेगा रोमांटिक पल, पढ़ें