

अब कुछ दिनों में खरमास लगने वाला है और मांगलिक कार्य रुक जाएंगे। आखिर धनु संक्रांति से खरमास का क्या कनेक्शन है आइए जानते हैं।
Image Source : File Imageइस बार खरमास 16 दिसंबर 2023 दिन शनिवार से पूरे 1 माह के लिए लगने जा रहा है।
Image Source : File Imageहिंदू धर्म में खरमास लगते ही सारे मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन समेत धार्मिक अनुष्ठान आदि शुभ कार्य रोक दिए जाते हैं।
Image Source : INDIA TVधनु संक्रांति के दिन से ही खरमास लग जाता है। अब ऐसा इसलिए है क्योंकि सूर्य ग्रह धनु राशि में गोचर करते हैं।
Image Source : India Tvधनु राशि में जब सूर्य प्रवेश करते हैं तो वह धनु संक्रांति कहलाई जाती है। धनु राशि बृहस्पति ग्रह की राशि होती है।
Image Source : File Imageज्योतिष में सूर्य ग्रहों के राजा हैं। इसलिए माना जाता कि बृहस्पित ग्रह का प्रभाव सूर्य के धनु राशि में आने की वजह से कम हो जाता है।
Image Source : File Imageज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति ग्रह सभी मांगलिक कार्यों के प्रतिनिधि हैं और इनका असर कम होते ही इन कार्यों पर विराम लग जाता है।
Image Source : File Imageजब सूर्य मकर राशि में 15 जनवरी 2024 को प्रवेश करेंगे। तो खरमास खत्म हो जाएगा और मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे।
Image Source : File ImageNext : शनि देव को तेल क्यों चढ़ाया जाता है? जानें इससे जुड़ी मान्यताएं