

टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
Image Source : PTIआइए नजर डालते हैं टी20 इंटरनेशनल में 5 सबसे बड़ी जीत पर।
Image Source : GETTYसाल 2007 के टी20 विश्व कप में श्रीलंका ने केन्या को 172 रनों से हराकर टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। 15 सालों से किसी भी टीम ने यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है।
Image Source : GETTYइस सूची में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान आ पहुंची है। जब एशिया कप 2022 में हांगकांग को उसने 155 रनों से रौंद डाला।
Image Source : APतीसरे स्थान पर भारत का नाम है। साल 2018 में डबलिन में भारत ने आयरलैंड को 143 रनों से हराकर इस सूची में अपना नाम जोड़ा था।
Image Source : TWITTER (@TrendsRohit)साल 2018 में कराची में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने वेस्ट इंडीज को 143 रनो से हराया था। यह टी20 इंटरनेशनल में चौथी सबसे बड़ी जीत है।
Image Source : GETTYबड़े अंतर से मैच जीतने की बात हो और इंग्लैंड का नाम न आए ऐसा होना मुश्किल है। साल 2019 में वेस्ट इंडीज को 137 रनों से हराकर इंग्लैंड ने T20I में पांचवी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।
Image Source : GETTYNext : टी20I में भारत के सबसे सफल कप्तान