

भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार साल 2006 में साउथ अफ्रीका में पहली बार टेस्ट मैच जीता था, तब कप्तान राहुल द्रविड़ थे। भारत ने जोहानसबर्ग में खेले गए मुकाबले को 123 रन से जीता था
Image Source : Gettyभारतीय टीम को साउथ अफ्रीका में दूसरी जीत साल 2010 में मिली थी। तब टीम की कमान एमएस धोनी के हाथ में थी। डरबन में खेला गया मुकाबला भारत ने 87 रन से अपने नाम किया था
Image Source : Gettyभारत ने साउथ अफ्रीका में तीसरा मुकाबला 2018 में अपने नाम किया था। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने जोहानसबर्ग में खेले गए मैच को 63 रन से अपने नाम किया था
Image Source : Gettyइसके बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में 2021 में अगला टेस्ट जीतने में सफल रही थी। सेंचुरियन में खेले गए इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 113 रन से हराया था
Image Source : Gettyविराट कोहली भारतीय टीम के अकेले कप्तान हैं, जो साउथ अफ्रीका में दो टेस्ट मैच जीतने में कायमाब रहे हैं
Image Source : Gettyभारत ने साउथ अफ्रीका में अपना पांचवां मैच 2024 में अब जाकर अपने नाम किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से मात दी है
Image Source : Gettyएमएस धोनी के बाद रोहित शर्मा ही ऐसे भारतीय कप्तान हैं, जो साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज बराबरी पर खत्म करने में कामयाब रहे हैं। धोनी ने साल 2010 में सीरीज बराबरी पर खत्म कराई थी
Image Source : GettyNext : साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट, इस नंबर पर भारत