

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 112 रनों की पारी खेली। उनके वनडे करियर का ये 7वां शतक था।
Image Source : apभारत और इंग्लैंड के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के मैदान पर खेला गया था, जहां शतक जड़ते ही शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया है।
Image Source : apगिल अहमदाबाद के मैदान पर टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों ही फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। वह किसी एक ग्राउंड में तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।
Image Source : apगिल ने अहमदाबाद के मैदान पर T20I में शतक साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ, टेस्ट में शतक 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और वनडे में शतक साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया है।
Image Source : apफॉफ डु प्लेसिस साउथ अफ्रीका के जोहान्सिबर्ग के ग्राउंड में तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ चुके हैं।
Image Source : gettyडेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड के ग्राउंड में तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ चुके हैं।
Image Source : gettyबाबर आजम पाकिस्तान के कराची के ग्राउंड में तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ चुके हैं।
Image Source : gettyक्विंटन डि कॉक साउथ अफ्रीका के सेंचुरियन, सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान में तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ चुके हैं।
Image Source : gettyNext : ODIs में 50 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, 13 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त