

महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप तीनों में ही कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
Image Source : gettyएमएस धोनी ने भारतीय टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में साल 2009 और 2013 में कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में ही भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जीता था।
Image Source : gettyमहेंद्र सिंह धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए साल 2007, 2009, 2010, 2012 और 2016 में कप्तानी संभाली थी। धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब जीता था।
Image Source : gettyमहेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2011 और 2015 में कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में ही भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2011 का खिताब जीता था।
Image Source : gettyविराट कोहली भी भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप तीनों में ही कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
Image Source : gettyविराट कोहली ने भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2017, वनडे वर्ल्ड कप 2019 और टी20 वर्ल्ड कप 2021 में कप्तानी की थी।
Image Source : gettyअब भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप तीनों में ही कप्तानी करने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा अब अपने नाम कर सकते हैं।
Image Source : gettyरोहित शर्मा को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है।
Image Source : gettyवहीं रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2022 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम के कप्तान थे। इसके अलावा वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं।
Image Source : gettyNext : अभिषेक शर्मा बनाम युवराज सिंह, आखिर कैसा है दोनों का 14 T20I मैचों के बाद रिकॉर्ड