

जहां विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया के जरिए भक्तों को बधाई दी है। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी भगवान श्री गणेश की भक्ति में डूबे नजर आए।
Image Source : GETTYदरअसल, गणेश चतुर्थी के मौके पर डेविड वॉर्नर ने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वॉर्नर गणपति बप्पा के सामने दोनों हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान वॉर्नर ने अपने देश की जर्सी पहनी हुई है।
Image Source : INSTAGRAMवार्नर ने फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने लिखा 'मेरे सभी दोस्तों को गणेश चतुर्थी की बधाई और शुभकामनाएं। आपको ढेर सारी खुशियां मिलें।'
Image Source : INSTAGRAMडेविड वॉर्नर के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर गणेश चतुर्थी की बधाई दी है।
Image Source : INSTAGRAMबता दें कि डेविड वॉर्नर भारत में काफी पसंद किए जाते हैं। IPL में दमदार प्रदर्शन तो इसका एक कारण है ही साथ ही सोशल मीडिया भी एक बड़ा कारण है। वो अपनी पोस्ट की वजह से भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के बीच बड़े लोकप्रिय हैं।
Image Source : INSTAGRAMकुछ दिनों पहले वॉर्नर ने भारत के स्वतंत्रता दिवस को लेकर भी पोस्ट किया था।
Image Source : INSTAGRAMNext : ICC T20 Ranking: टीम रैंकिंग में भारत का वर्चस्व जारी, जानें पाकिस्तान के हालत