टेस्ट में 400 प्लस और वनडे में 200 से अधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

टेस्ट में 400 प्लस और वनडे में 200 से अधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

Image Source : AP

कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में जहां कुल 434 विकेट अपने नाम किए हैं, तो वहीं वनडे में उनके प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह 253 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे हैं।

Image Source : ICC/X

कॉर्टनी वॉल्श अपने समय के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक थे, जिसमें उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जहां कुल 519 विकेट अपने नाम किए तो वहीं वनडे में वह 227 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे हैं।

Image Source : Getty

कर्टली एम्ब्रोस का टेस्ट और वनडे दोनों में गेंद से बेहतरीन रिकॉर्ड देखने को मिलता है। एम्ब्रोस ने टेस्ट में जहां 405 विकेट अपने नाम किए हैं, तो वहीं वनडे में वह 225 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।

Image Source : Getty

शॉन पोलाक की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में की जाती है, जिनका रिकॉर्ड घर और विदेश दोनों जगह बेहतरीन दिखा है। शॉन पोलाक के नाम टेस्ट में 421 विकेट तो वहीं वनडे में 393 विकेट दर्ज हैं।

Image Source : Getty

ग्लेन मैक्ग्रा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मैक्ग्रा ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 563 विकेट हासिल किए हैं, तो वहीं वनडे में वह 381 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं।

Image Source : Getty

वसीम अकरम की नई और पुरानी दोनों ही गेंद से अपना कमाल दिखाने में कामयाब रहे हैं। वसीम अकरम ने टेस्ट में कुल 414 विकेट हासिल किए हैं, तो वहीं वनडे में उनके नाम 502 विकेट दर्ज हैं।

Image Source : Getty

जेम्स एंडरसन टेस्ट फॉर्मेट में अब तक वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाज हैं। एंडरसन के नाम टेस्ट में कुल 704 विकेट दर्ज हैं, तो वहीं वनडे में उनके प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह कुल 269 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।

Image Source : Getty

मिचेल स्टार्क इस लिस्ट में शामिल होने वाले सबसे नए सदस्य हैं। स्टार्क ने जहां अपने 100वें टेस्ट में 400 विकेट पूरे किए जिसमें वह कुल 402 विकेट अब तक हासिल कर चुके हैं। वहीं वनडे में स्टार्क के नाम अब तक कुल 244 विकेट दर्ज हैं।

Image Source : AP

Next : युजवेंद्र चहल बनाम सुनील नरेन, IPL में 150+ मैच खेलने के बाद कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन