

नेपाल के बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 27 सितंबर 2023 को मंगोलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में केवल 9 बॉल पर 50 रन पूरे कर लिए। ये एक विश्व कीर्तिमान है
Image Source : Gettyभारत के युवराज सिंह ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 12 बॉल पर अर्धशतक लगाया था, लेकिन अब ये कीर्तिमान ध्वस्त हो गया है
Image Source : Gettyआस्ट्रिया के मिर्जा अहसान ने साल 2019 में 13 बॉल पर 50 रन पूरे कर लिए थे। वैसे तो वे पहले नंबर दो पर थे, लेकिन अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं
Image Source : Cricket Scotlandकॉलिन मुनरो, जो न्यूजीलैंड के लिए खेलते हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ साल 2016 में 14 गेंद पर 50 रन बना लिए थे
Image Source : Gettyरोमानिया के रमीश सतीसन ने साल 2021 में सर्बिया के खिलाफ 14 बॉल पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था
Image Source : ICC Twitterसाउदी अरेबिया के फैजल खान ने साल 2019 में कुबैत के खिलाफ 15 बॉल पर 50 रन पूरे कर लिए थे
Image Source : ICC Twitterक्विंटन डिकॉक ने साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 बॉल पर अर्धशतक लगाकर नया कीर्तिमान बनाया था
Image Source : Gettyशे होप ने वेस्टइंडीज के लिए साल 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ 16 बॉल पर अर्धशतक लगाया था
Image Source : Gettyरबांडा के मार्टिन अकायेज़ु ने साल 2021 में घाना के खिलाफ 16 बॉल पर अर्धशतक जड़ा था
Image Source : rwanda Cricket Twitterइंग्लैंड के मोइन अली ने साल 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 बॉल पर 50 रन पूरे कर लिए थे
Image Source : GettyNext : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, ये बड़े बदलाव तय