ODI में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान, रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर

ODI में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान, रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर

Image Source : getty

वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान वीरेंद्र सहवाग हैं। उन्होंने साल 2011 में जब 219 रन बनाए थे, तब वे टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे

Image Source : getty

रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 208 रनों की पारी खेली थी

Image Source : getty

सनथ जयसूर्या की बात की जाए तो उन्होंने साल 2000 में जब भारत के खिलाफ 189 रन बनाए थे, तब वे अपनी टीम की कप्तानी कर रहे थे

Image Source : getty

सचिन तेंदुलकर ने साल 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 186 रनों की पारी कप्तान के तौर पर ही खेली थी

Image Source : getty

विव रिचर्ड्स की बात की जाए तो उन्होंने साल 1987 में 181 रनों की पारी श्रीलंका के खिलाफ बतौर कप्तान खेली थी

Image Source : getty

कपिल देव ने साल 1983 में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 175 रनों की पारी खेलने में कामयाबी हासिल की थी, तब वे कप्तान थे

Image Source : getty

जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स ने साल 2023 में यूएस के खिलाफ कप्तान के तोर पर 174 रन बनाए थे

Image Source : getty

न्यूजीलैंड के ग्लेन टर्नर ने साल 1975 में ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 171 रनों की पारी कप्तान के तौर पर खेली थी

Image Source : getty

रिकी पोंटिंग ने साल 2006 में कप्तान के तौर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 164 रन बनाए थे

Image Source : getty

स्टीव स्मिथ ने साल 2016 में जब न्यूजीलैंड के खिलाफ 164 रन बनाए थे, तब वे टीम की कप्तानी कर रहे थे

Image Source : getty

Next : युजवेंद्र चहल बनाम सुनील नरेन, IPL में 150+ मैच खेलने के बाद कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन