

SENA देशों में टेस्ट में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर सुनील गावस्कर के नाम है। गावस्कर ने 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में 221 रनों की पारी खेली थी।
Image Source : GETTYइस लिस्ट में दूसरा बड़ी पारी राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज है। द्रविड़ ने दिसंबर 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में टेस्ट की एक पारी में 233 रन बनाए थे।
Image Source : GETTYSENA देशों में भारत की ओर से टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने जनवरी 2004 में सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 241 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
Image Source : GETTYसाल 2016 में पर्थ में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 171 रन बनाए थे जो SENA देशों में भारत की ओर से वनडे में खेली गई तीसरी सबसे बड़ी पारी है।
Image Source : GETTYइस लिस्ट में दूसरे पायदान पर कपिल देव हैं। उन्होंने 1983 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के टुनब्रिज वेल्स में जिम्बाब्वे के खिलाफ ताबड़तोड़ 175 रनों की पारी खेली थी।
Image Source : GETTYSENA देशों में वनडे में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड आज भी सौरव गांगुली के नाम है। गांगुली ने इंग्लैंड में खेले 1999 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ टांटन में 183 रनों की पारी खेली थी।
Image Source : GETTYSENA देशों में T20I में तीसरी सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम दर्ज है। केएल ने नाबाद 101 रन बनाए थे। उन्होंने जुलाई 2018 में मैनचेस्टर में ये कमाल किया था।
Image Source : GETTYइस लिस्ट में दूसरे पायदान पर भी सूर्यकुमार हैं। उन्होंने नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी के घर में नाबाद 111 रन बनाए थे।
Image Source : GETTYT20I फॉर्मेट में SENA देशों में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है। सूर्या ने जुलाई 2022 में नॉटिघंम में इंग्लैंड के खिलाफ 117 रनों की पारी खेली थी।
Image Source : GETTYNext : इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाकर सबसे ज्यादा बार नॉटआउट रहने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट