

वनडे विश्व कप 2023 के बीच आईसीसी की जो नई रैंकिंग जारी की गई है, उसमें पाकिस्तान के बाबर आजम नंबर एक पर हैं। उनकी रेटिंग हालांकि अब कम होकर 829 पर पहुंच गई है
Image Source : APभारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन नंबर दो पर हैं। उनकी रेटिंग में इजाफा हुआ है और अब ये 823 की हो गई है। यानी नंबर और दो के बीच छह अंकों का ही फासला रह गया है
Image Source : Gettyसाउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक ने लंबी छलांग लगाई है, वे अब 769 की रेटिंग के साथ सीधे नंबर तीन पर कब्जा जमाने में कामयाब हो गए हैं
Image Source : APसाउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने तो और भी बड़ा कमाल किया है। वे नंबर 11 से सीधे चार पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग अब बढ़कर 756 हो गई है
Image Source : Gettyडेविड वार्नर अब नंबर 5 की कुर्सी पर काबिज हो गए हैं। उनकी रेटिंग 747 की हो गई है, वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं
Image Source : APटीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी नंबर पांच पर ही हैं और उनकी रेटिंग डेविड वार्नर के बराबर 747 की है
Image Source : Gettyआयरलैंड के हैरी ट्रेक्टर अब नंबर सात पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग 729 की ही है, उनकी टीम और वे खुद विश्व कप नहीं खेल रहे हैं
Image Source : Gettyरोहित शर्मा 725 की रेटिंग के साथ नंबर आठ पर आ गए हैं। उन्होंने विश्व कप में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है
Image Source : Gettyसाउथ अफ्रीका के रासी वान डर डुसें अब नंबर नौ पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग घटकर सीधे 716 की रह गई है
Image Source : Gettyपाकिस्तान के इमाम उल हक अब नंबर दस पर हैं। उनकी रेटिंग 704 की है
Image Source : GettyNext : ODI वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट